Breaking News

सख्त लॉकडाउनः देश में आज से 1 अप्रैल तक सब कुछ बंद


देश भर में कोरोना वायरस से बचने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। लेकिन लॉकडाउन करने के बाद बावजूद देश के अधिकांश इलाकों में लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके नतीजा संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते रहे हैं। वैज्ञानिक और विशेषज्ञों ने बताया कि एकाएक कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा मंडराने लगा है। इसमें एहतिहात बरतने की जरूरत हैं। आपको जानकारी दे दें कि मध्यप्रदेश के इंदौर में देश का सबसे सख्त लॉकडाउन लागू होने जा रही है। इसमें अगले दिन तक यहां दूध-सब्जी समेत कोई भी जरूरी सामान नहीं मिलेगा। यह शहर पूरी तरह से थम जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में लॉकडाउन लागू हुए पांच दिन बीत चुके हैं। मगर इस दौरान भी वहां दूध-सब्जी समेत जरूरी चीजों के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से छूट दे रखी है। इसी के साथ पेट्रोल पंप, एटीएम जैसी सेवाएं जारी रखी हैं। इतना ही लोगों को बाहर निकलने और खरीदारी के लिए भी छूट दी जा रही है। मगर ज्यादा ही लापरवाही बरतने के कारण मिनी मुंबई कहलाने वाला इंदौर अगले तीन दिन पूरी तरह से बंद हो जाएगा।दरअसल, लॉकडाउन के बाद भी लोग अपने घरों ने नहीं रह रहे थे जिसके नतीजतन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो पा रहा था। इसी कारण से बीते दो दिन में इंदौर में संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ गई। इंदौर पर कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा देखते हुए प्रशासन ने चंदन नगर, रानीपुरा जैसे इलाकों को चिह्नित किया है। वहां आवाजाही पर रोक लगाई है। यहां संक्रमितों की संख्या 22 पर पहुंच चुकी है। सभी मरीजों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QUFfqO

कोई टिप्पणी नहीं