दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं रोमांटिक Valentine Day

फरवरी के महीने का इंतजार हर किसी को होता है, ज्यादातर लोग प्यार का महीना कहते हैं, हर कपल्स इस महीने अपने पार्टनर के साथ कुछ स्पेशल प्लान करता है। ऐसे में अगर आपको छुट्टी नहीं मिल रही है और आप दिल्ली में ही रहकर अपने वेलेंटाइन डे को स्पेशल और यादगार बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के कुछ खास जगहों के बारे में जहां अपने पार्टनर के साथ जाकर कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। अगर आप और आपके साथी खाने के शौकीन हैं तो ऐसे में आपको कैंडल नाइट डिनर का प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। ऐसे में आप दिल्ली की कुछ खास जगहों पर लाजवाब और जायकेदार भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आर के पुरम, कनॉट प्लेस और द्वारका में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं जहां जाकर आप अपने वेलेंटाइन डे को यादगार बना सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में एक स्थान ऐसा भी है जिसे लोग मिनी गोवा के नाम से जानते हैं यहां आकर आप हर तरह के पार्टी का मजा ले सकते हैं। दिल्ली घूमने आएं लोग एक बार गोवा में पार्टी करने जरूर जाते हैं। रात के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है। यहां आप मॉडिफाइड डिस्क से लेकर नदी का किनारा स्वादिष्ट व्यंजन और शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप एडवेंचर के ज्यादा शौकीन हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर एडवेंचर का मजा उठा सकते हैं। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में कई ऐसे पार्क हैं जहां जाकर आप ट्रेकिंग से गो कार्टिंग से लेकर रोप क्लाइम्बिंग, गुब्बारे कीं सवारी आदि का मजा लेकर अपने दिन को यादगार बना सकते हैं। बहुत से कपल्स ऐसे हैं जो कहीं बाहर जानें की बजाय किसी आराम की जगह पर घूमने जाना पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें किसी रिसोर्ट या स्पा जैसी जगहों पर जाना चाहिए। यहां जाकर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपके लिए यादगार साबित होगा।हाथों में हाथ डालकर एक लॉन्ग ड्राइव आपके वैलेंटाइन डे को यादगार बना देगी। यदि आप दिल्ली के आसपास कुछ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुड़गांव से लेकर नोएडा तक एक कई ऐसे थीम पार्क् हैं जहां आपका दिन अच्छा बीतेगा। कुछ मॉल्स भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/381o6SW
कोई टिप्पणी नहीं