Teddy Day 2020: टेडी बियर का ये राज जानकर खुश हो जाएगा दिल

टेडी बियर की असली कहानी अमेरिका से शुरू होती है। यह कहानी तब शुरू हुई जब मिसीसिपी और लूसियाना के बीच सीमा विवाद गहरा चुका था। उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति थेयोडोर रूजवेल्ट थे जो एक पॉलिटीशियन होने के साथ ही एक अच्छे लेखक भी थे। मिसीसिपी और लूसियाना के विवाद को सुलझाने के लिए रूजवेल्ट मिसीसिपी के दौरे पर गए। इस समस्या को समझने के लिए उन्होने मिसीसिपी के जंगल का दौरा किया।जंगल के दौरे के समय रूजवेल्ट को एक घायल भालू नजर आया जिसे किसी ने पेड़ से बांध दिया था। भालू दर्द तड़प रहा था। यह देख रूजवेल्ट ने भालू को आजाद कराया लेकिन उसे गोली मारने के आदेश दिए क्योंकि उसे पीड़ा से मुक्ति मिल सके। बस फिर क्या था इस घटना की पूरे अमेरिका में खूब चर्चा हुई। इस घटना से जुड़ा एक कार्टून वहां एक प्रतिष्ठित अखबार में प्रकाशित हुया जिसमें कार्टूनिस्ट बेरीमेन ने जो भालू बनाया था उसे लोगों ने बहुत पसंद किया।इस भालू के कार्टून से अमेरिका के खिलौनों का स्टोर संचालित करने वाले मॉरिस मिचटॉम इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस भालू के आकार का एक खिलौना ही बना दिया और उसको टेडी बियर नाम दे दिया। इसका नाम भी रूजवेल्ट के नाम से रखा गया क्योंकि रूजवेल्ट का निक नाम टेडी था।राष्ट्रपति से उनके नाम से इस खिलौने का नाम रखने की आज्ञा लेने के बाद इसें बाजार में उतारा गया जिसको लोगों ने हाथों हाथ ले लिया। बस फिर क्या था तभी से यह नाम चलन में आ गया। आपको बता दें दुनिया का पहला टेडी बियर इंग्लैंड के पीटरफील्ड में आज भी रखा हुआ है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39hughZ
कोई टिप्पणी नहीं