Breaking News

लो आ गया अमीर बनने का सबसे अच्छा मौका! ये एक काम करते ही SBI कर देगा मालामाल


अमीर बनने का सबसे अच्छा मौका आ गया है क्योंकि अब SBI सबको मालामाल करने जा रहा है। आपको बता दें कि मार्च की शुरूआत में SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का IPO लाया जा रहा है। शेयर बाजार को रेग्‍युलेट करने वाली बाजार नियामक सेबी ने भी एसबीआई कार्ड के आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब आप भी इस बैंक का शेयर लेकर अमीर बन सकते हैं।माना जा रहा है कि आईपीओ से कंपनी 9,000-10,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। SBI कार्ड्स कंपनी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप का मालिकाना हक है। कंपनी पहले अपने एंकर इंवेस्टर्स के लिए शेयर जारी करेगी। इसके बाद मार्च के पहले हफ्ते में IPO लॉन्च करेगी। इस साल का यह पहला IPO होगा। कंपनी के IPO को मैनेज करने का जिम्मा कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, BofA सिक्योरिटीज, HSBC, नोमुरा और SBI कैपिटल मार्केट्स पर है।SBI के क्रेडिट कार्ड मार्केट में 18 फीसदी की हिस्सेदारी है। SBI कार्ड 9.46 मिलियन क्रेडिट कार्ड के साथ देश में दूसरा सबसे बड़ा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला बैंक है। माना जा रहा है कि एबसीआई कार्ड का आईपीओ IRCTC से भी अधिक सफल होगा।आपको पास IPO में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट होना चाहिए। इस अकाउंट में आईपीओ में निवेश का ऑप्‍शन होता है। इस ऑप्‍शन को सलेक्टर करके आईपीओ की प्राइसिंग से जुड़ी कुछ सूचनाएं भरने के बाद आवेदन किया जा सकता है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bSjTDd

कोई टिप्पणी नहीं