Breaking News

अब शराब की बोतल पर भी आएगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी 40% छूट


अब शराब की बोतल पर QR कोड आएगा जिसको स्कैन करने के बाद 40% छूट भी मिलेगी। जी हां, यह मामला राजस्थान का है जहां राज्य सरकार की नई आबकारी नीति शराब तस्करी पर लगाम लगाने जा रही है। इस शराब की निर्धारित राशि से अधिक उठाने पर 40 प्रतिशत तक शुल्क में छूट दी जाएगी। आबकारी निरीक्षक अब्दुल जावेद ने बताया कि अब ठेकेदार प्रिंट दर से ज्यादा राशि भी नहीं ले सकेंगे, क्योंकि हर ग्राहक को अब पोश मशीन से बिल देना अनिवार्य होगा। बिल में राशि लिखी हुई आने के कारण वे प्रिंट दर से ज्यादा राशि नहीं ले सकेंगे।यह नीति एक अप्रेल 2020 से लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नई आबकारी नीति में अवैध शराब के बेचान पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेक और ट्रेस सिस्टम लागू किया गया है। जिसके तहत प्रत्येक शराब के पव्वे से लेकर बोतल पर क्यूआर कोड होगा। जिसे स्कैन कर ग्राहक देख सकते हैं कि शराब असली है या नकली। क्योंकि नकली होने पर कोड स्कैन ही नहीं होगा। नई नीति में आरएमएल राजस्थान निर्मित शराब ठेकों पर सस्ती अंग्रेजी शराब बेचे जाने की अनिर्वायता को लागू किया गया है। अंग्रेजी शराब ऐसे सस्ती दर पर देशी शराब की दुकानों पर मिलने लग जाएगी तो वे नकली शराब नहीं खरीदेंगे।देशी शराब की दुकानों पर आरएमएल ब्रांड की 30 प्रतिशत शराब बेचना जरूरी होगा। इस शराब को निजी कंपनी बना कर सरकार को सप्लाई करेगी। इसमें न्यूनतम दर पर बेचने पर 23 प्रतिशत व अधिकतम दर पर 46 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। साथ ही दुकानदार पहली बार 10 रुपए प्रति बल्कलीटर चुका कर अन्य दुकान को माल स्थानांतरित कर सकेंगे। देशी समूहों में कहीं पर भी गोदाम ले सकते है और पहली बार अंग्रेजी शराब वाले भी सौ मीटर के दायरे में गोदाम ले सकेंगे। कंपोजिट फीस 8 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत की है। धरोहर राशि 8 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत की है। ईपीए 18 प्रतिशत से घटाकर 14.5 की गई है जिससे दुकान शुरू करने में ज्यादा राशि नहीं लगानी होगी।आबकारी विभाग की ओर से जिले के 308 शराब समूहों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इनमें देशी व कंपोजिट की 308 दुकानें व 29 अंग्रेजी दुकानें शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च तक लिए जाएंगे। तीन मार्च तक आवेदन जमा करा सकेंगे। सात मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HAqbtx

कोई टिप्पणी नहीं