OTP का झंझट खत्म, अब इस नए तरीके से करना होगा ऑनलाइन पेमेंट

अब रोजाना की ट्रांजैक्शन्स के दौरान OTP की झंझट खत्म होने जा रहा है। जी हां, अब आपको ऑनलाइन पेमेंट जैसे एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त ओटीपी का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा क्योंकि जल्द ही यह झंझट खत्म होने जा रहा है। ग्लोबल नेटवर्ड प्रवाइडर वीजा टू फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन(2FA) हटाने की तैयारी कर ली है। इसके बाद आपको पेमेंट करने के लिए ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ेगी।वीजा ओटीपी की जगह रिस्क पर आधारित प्रॉम्प्ट प्रॉसेस अपनाने पर विचार कर रही है। यानी जहां किसी तरह की संदिग्धता नजर आएगी, वहां ओटीपी प्रॉसेस का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रॉसेस के लिए वीजा डोमेस्टिक रेगुलेटर्स और बैंकिंग पार्टनर्स के साथ चर्चा करेगी। चर्चा के बाद यह तय किया जाएगा कि 2FA नियमों में किस तरह से धीरे-धीरे ढील दी जा सकती है। कंपनी चाहती है कि इंटरनैशनल नियमों को ध्यान में रखते हुए ट्रांजैक्शन से जुड़े बदलाव किए जाएं।कंपनी ने एशिया-पसिफिक मार्केट्स के लिए अपने सिक्यॉरिटी रोडमैप के बारे में बताया है। वीजा के एशिया-पसिफिक के हेड ऑफ रिस्क, जो कनिंघम ने है कि हमारा मानना है कि 2FA जरूरी है लेकिन हमें लगता है कि इसका इस्तेमाल जोखिम आधारित होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी इंडस्ट्री की असल ग्रोथ ई-कॉमर्स स्पेस से हो रही है, ऐसे में ग्राहकों को बढ़िया अनुभव देने के लिए हमें कुछ बदलाव करने की जरूरत है।ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन में सुरक्षा की दो परतें होती हैं। इसे टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कहते हैं। पहली लेयर में ग्राहक से कार्ड का डीटेल और सीवीवी आदि लेकर ट्रांजैक्शन को मंजूरी दी जाती है और दूसरी लेयर में ओटीपी देने के लिए कहा जाता है, जो कस्टमर के मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। वीजा कंपनी का मानना है कि सभी ट्रांजैक्शन्स में इसकी जरूरत नहीं है।कंपनी ओटीपी की जगह ट्रांजैक्शन रिस्क बेस्ड मॉनिटरिंग की बात कर रही है। यह काम एक खास तरह की प्रक्रिया ईएमवी 3डी सिक्यॉर के जरिए किया जाएगा। सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने हाल में यह प्रॉसेस अपनाया है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SI7nPo
कोई टिप्पणी नहीं