लोगों में बढ़ा देश में NRC लागू होने का खौफ, एकसाथ हजारों ने बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट

भारत में NRC लागू होने का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि एकसाथ हजारों लोग बर्थ सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं। केंद्र सरकार संसद से लेकर सड़क तक कई बार यह कह चुकी है कि देश में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) लागू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है, वहीं आम लोगों में इसको लेकर आशंका बरकरार है। बिहार की राजधानी पटना में भारी तादात में लोग अपना जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे लोग शामिल हैं, जिनकी उम्र 70 साल के आसपास है।बताया गया है कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जहां पहले महीने भर में औसतन 600-700 लोग जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करते थे, वहीं बीते दो महीने में 20 हजार से भी अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से आधे लोग ऐसे हैं जिनकी 40-50 साल के बीच है, वहीं 400 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 70 साल के आसपास है।राजधानी पटना में जहां सामान्य तौर पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 7-10 दिन का समय लगता था, वहीं अब करीब 20-25 दिन का समय लगने लगा है। अधिकारियों का कहना है कि आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई, लेकिन कर्मचारियों की संख्या पहले जैसी ही है, इसलिए प्रमाणपत्र बनवाने में समय लग रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32550cu
कोई टिप्पणी नहीं