Breaking News

चल बसा आपको Cut-Copy-Paste देने वाला ये वैज्ञानिक, जानिए कैसे बनाए थे ये बटन


कंप्यूटर में दुनिया को Cut-Copy-Paste देने वाला वैज्ञानिक अब नहीं रहा। जी हां दुनिया को ये तीन बटन देने वाले वैज्ञानिक लैरी टेस्लर का निधन हो गया है। आपको बता दें कि ये कंप्यूटर के तीन ऐसे बटन हैं जिसके बिना शायद ही कोई कंप्यूटर या सोशल मीडिया पर जरूरी काम कर सकता है।लैरी टेस्लर 74 साल के थे और उनका जन्म अमेरिका के न्यू यॉर्क में हुआ था। उन्होंने स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी। इसके बाद 1973 में लैरी ने Xerox Palo Alto Research Center (PARC) ज्वॉइन किया और यही से शुरू हुई कट, कॉपी और पेस्ट यूजर इंटरफेस बनाने की कहानी।टेस्लर ने PARC में टिम मॉट के साथ मिल कर जिप्सी टेक्स्ट एडिटर तैयार किया था जिसमें जिप्सी टेक्स्ट एडिटर में उन्होंने टेक्स्ट को कॉपी और मूव करने के लिए मोडलेस मेथड तैयार किया। लैरी टेस्लर अपने CV में लिखा था कि वो मोडलेस एडिटिंग और कट कॉपी पेस्ट के शुरुआती इन्वेंटर हैं। हालांकि उन्होंने CV में ये भी लिखा था कि उन्हें गलती से फादर ऑफ ग्राफिकल यूजर इंटफेस फॉर मैकिनतॉश कहा गया।लैरी टेस्लर ने PARC में ही कट, कॉपी और पेस्ट डेवेलप किया था। हालांकि बाद में ये कट, कॉपी और पेस्ट का कॉन्सेप्ट कंप्यूटर के इंटरफेस और टेक्स्ट एडिटर्स के लिए आ गया। आपको बता दें कि जिस PARC कंपनी नें लैरी काम करते थे उसे ही शुरुआती ग्राफिकल यूजर इंटरफेस और माउस नेविगेशन का क्रेडिट जाता है।एपल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने भी PARC के इस रिसर्च को एपल प्रोडक्ट्स को बेहतर करने के लिए इस्तेमाल किया था। PARC के अलावा लैरी टेस्लर ने Amazon और Yahoo के साथ भी काम किया था।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SZvnwb

कोई टिप्पणी नहीं