आज ही भरवा लें गाड़ी की टंकी, पेट्रोल-डीजल को लेकर खुशखबरी, ये हैं ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर खुशखबरी आई है जिस वजह से आज ही गाड़ी टंकी फुल करवा लेने में फायदा है। जी हां, आज यानी सोमवार 17 फरवरी को तेल की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज भी पेट्रोल और डीजल कल यानी 16 फरवरी वाले भावों पर ही मिल रहे हैं।ऐसा लगातार सातवें हो रहा है जब पेट्रोल की कीमतें स्थिर रही हैं। साथ ही डीजल के भाव में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को डीजल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 71.94 रुपये है। जबकि डीजल 64.70 रुपये प्रति लीटर है। चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद पिछले एक महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कमी आई है। 11 जनवरी, 2020 को तो दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 76 रुपये के स्तर को भी पार कर गई थी।आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.94 रुपये है। वहीं, मुंबई में 77.60 रुपये, कोलकाता में 74.58 रुपये और चेन्नई में 74.73 रुपये प्रति लीटर है।आज डीजल के दाम में 7 पैसे की कटौती हुई है। दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 64.70 रुपये हैं। वहीं, मुंबई में 67.80 रुपये, कोलकाता में 67.02 रुपये और चेन्नई में 68.33 रुपये हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uQlKrB
कोई टिप्पणी नहीं