Breaking News

वेलेंटाइन डे पर बजरंग दल वाले नहीं कर सकेंगे परेशान, पार्टनर के साथ इन जगहों पर जाएं


वेलेंटाइन डे वीक की आज यानी 7 फरवरी को रोज डे के साथ शुरूआत हो चुकी है। आज से 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे तक रोज एक न एक खास दिन आएगा जिसकी अपनी अपनी खूबी है। ऐसे में आप भी इस वेलेंटाइन वीक को बिना किसी झंझट और परेशानी के एंजॉय करना चाहते हैं, लेकिन इसके बीच में सबसे बड़ा रोड़ है बजरंग दल। यहां हम आपको ऐसी जगहों के बारे में जहां बजरंग दल वाले परेशान नहीं कर सकेंगे और आप शांति से अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं।गार्डन ऑफ फाइव सेंसेसगार्डन ऑफ फाइव सेंसेस अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए परफेक्ट जगह है। यह महरौली और साकेत के बीच में पड़ता है। यहां पर कई सारे गार्डन हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ ग्रीनरी का मजा लेते हुए एक दूसरे के साथ टाइम बिता सकते हैं। यहां पर रेस्टोरेंट भी है जहां आप आप टेस्टी खाने भी खा सकते हैं।हौज खासहौज खास में बहुत सारी रोमांटिक जगहें भी है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून से वक्त बिता सकते हैं। साथ ही Boheme और डियर पार्क में जा सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आप यहां कैंडल लाइट डिनर भी कर सकते हैं।इंडियन माउंटेन फाउंडेशन मोती बागयदि आप अपने पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छी जगह है। यहां पर माउंटेन क्लाइंबिंग का भी मजा ले सकते हैं।रोज कैफे, साकेतसाकेत के सैयद-उल-अजीब में स्थित रोज कैफे रोमांटिक डेट के लिए सबसे शानदार जगह है। यहां की बेहतरीन इंटीरियर को देखकर आपका पार्टनर इम्प्रेस हो जाएगा।द गार्डन रेस्टोरेंट, लोधी गार्डनयहां गार्डन में रेस्टोरेंट है। यहां बहुत सुंदर डेकोर के साथ ग्रीनरी का मजा लेते हुए अपने खूबसूरत पल बिता सकते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S60Nld

कोई टिप्पणी नहीं