Breaking News

अचानक से जनता के बीच फंस गया कन्हैया कुमार, लोगों ने किया ऐसा बुरा हाल


सीपीआई के नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर बड़ी खबर है। कन्हैया कुमार का काफिला सारण जिले में कोपा के पास जनता के बीच फंस गया। इसी बीच भीड़ ने पथराव करते हुए काफिले को रोक दिया। पथराव में कन्हैया के काफिले में चल रही दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके अलावा इस घटना में कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं।हवाईअड्डा में कन्हैया कुमार की जनसभा है जिसको लेकर वो सीवान की तरफ से छपरा जा रहे थे। इस दौरान सरस्वती पूजा विसर्जन में जा रहे कुछ असामाजिक तत्वों ने कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव कर दिया। इस हमले में कन्हैया कुमार बाल-बाल बच गए लेकिन उनके काफिले कि कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कन्हैया कुमार की जनसभा को लेकर हवाई अड्डा मैदान में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।30 जनवरी से कन्हैया कुमार बिहार के चंपारण से संविधान बचाओ यात्रा पर निकले हुए हैं। उनका बिहार के अधिकतर जिलों में जनसभा आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में वो शनिवार को छपरा के हवाई अड्डा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। शनिवार को ही वो यहां से मुजफ्फरपुर भी जाएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UgrFAo

कोई टिप्पणी नहीं