Breaking News

बजट में सरकार ने दिया युवाओं को बड़ा तोहफा! अब बैंकों में नौकरी लगना होगा आसान


बजट 2020 युवाओं के लिए खुशखबरी वाला रहा है। बजट में ऐलान किया गया है कि सरकारी बैंकों में नॉन-गैजेटेड पदों पर भर्तियां आसान की जाएंगी। इसके लिए नई एजेंसी NRA बनेगी। सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नॉन-गैजेटेड पोस्ट पर भर्तियों को आसान किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा है कि परीक्षार्थियों को कई चरणों में परीक्षा देने की जगह अब एक ही ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके लिए हर जिले में टेस्ट सेंटर्स बनाए जाएंगे जिसके लिए नई एजेंसी स्थापित करने की जा रही है।वित्त मंत्री ने कहा, सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नॉन-गैजेटेड पोस्ट पर भर्तियों के लिए नीतियों में बदलाव होगा। अभी कई चरणों में परीक्षाएं ली जा रही हैं। अब नैशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) स्थापित करने का प्रस्ताव है। यह नॉन-गैजेटेड पोस्ट पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन सामान्य दक्षता परीक्षा (कॉमन एलिजिबलिटी टेस्ट यानी सीएटी) संचालित करेगी।उन्होंने यह भी बताया कि नॉन-गैजेटेड पोस्ट पर भर्तियों के लिए हर जिले में टेस्ट सेंटर बनाए जाएंगे। इस क्रम में देश के 112 आकांक्षी जिलों को प्राथमिकता दी जाेगी। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b1FTv7

कोई टिप्पणी नहीं