नए इनकम टैक्स स्लैब में इस तरह आपको हो सकता है तगड़ा फायदा, जानिए बजट की सबसे खास बात

निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करते हुए नई कर श्रेणी की घोषणा की। इसके तहत उन्होंने 2 तरह के इनकम टैक्स स्लैब का विकल्प दिया। एक कर छूट वाली और दूसरी बिना छूट के। नई कर श्रेणी के तहत अभी भी आप 50 तरह के छूट का आप फायदा उठा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि खाते से मिलने वाली राशि, एनपीएस को बंद करने पर मिलने वाला भुगतान व आंशिक निकासी पेंशन मद में मिलने वाला भुगतान, छात्रवृत्ति की राशि सरकार या सरकारी संस्थान से किसी सम्मान के साथ मिलने वाली राशि, शौर्य सम्मान के तहत मिलने वाली पेंशन, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम अथवा नॉर्थ चाचर हिल्स, मिकिर हिल्स, खासी हिल्स, जयंतिया हिल्स और गारो हिल्स अथवा लद्दाख के जिले के निवासियों को लाभांश के तौर पर या प्रतिभूतियों के ब्याज से होने वाली आय और सिक्किम के निवासियों को सरकार से अथवा लाभांश के तौर पर या प्रतिभूतियों के ब्याज से होने वाली आय भी इस नए आयकर श्रेणी में करमुक्त होगी।कृषि से होने वाली आय, अविभाजित हिंदू परिवार के किसी सदस्य को परिवार की संपत्ति से मिलने वाला धन, कंपनी के भागीदार को मिलने वाला लाभ का हिस्सा, प्रवासी भारतीयों को कुछ प्रतिभूतियों, ऋणपत्रों तथा प्रावासी (बाह्य) खाते में रखे धन पर मिलने वाला ब्याज विदेशी राजनयिकों, दलों और प्रशिक्षुओं को होने वाली आय भी शामिल है।इसके अलावा भोपाल गैस त्रासदी के भुक्तभोगियों को मिलने वाला मुआवजा, किसी आपदा की स्थिति में सरकार से मिलने वाली सहायता राशि, वीआरएस के तहत मिलने वाली पांच लाख रुपये तक की राशि सेवानिवृत्ति के समय बची छुट्टियों के बदले मिलने वाली नकदी, जीवन बीमा पॉलिसी से बोनस समेत मिलनी वाली राशि, मृत्यु पर बीमा से मिलने वाली राशि पर भी कोई टैक्स नहीं है।वहीं विदेश में सेवा के बदले किसी भारतीय नागरिक को भारत सरकार से मिलने वाली राशि मृत्यु तथा सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली ग्रैच्यूटी (सरकारी कर्मचारियों के लिये कोई सीमा नहीं) अन्य के लिये 20 लाख रुपये तक) की छूट भी इन 50 की लिस्ट में शामिल है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uftnYc
कोई टिप्पणी नहीं