इन छोटे उपायों से करिए हनुमान जी को प्रसन्न, बदल जाएगा भाग्य!

पौराणिक कथाओं और वैदिक ग्रंथों में मंगलवार के दिन को महत्वपूर्ण, कल्याणकारी और शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान, भक्तों की सुध लेते हैं।ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों को आर्थिक परेशानी होती है या जो लोग लंबे समय से सफलता के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्हें मंगलवार के दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे मेंःमंगलवार के दिन की शुरुआत हमेशा ही हनुमान जी की पूजा से करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार, मंगलवार के दिन तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना करने से घर में खुशहाली आती है। मंगलवार को पूजा स्थान पर तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना करने के पश्चात पूजा करें। इसके बाद हनुमान जी की आरती करके, प्रसाद चढ़ाएं।दिन के बाद मंगलवार की शाम भी हनुमान जी को ही अर्पित करना चाहिए। मंगलवार के दिन शाम को हनुमान मंदिर में सरसों का तेल जलाएं। इसके बाद चालीसा का पाठ करें। पाठ के बाद कुछ प्रसाद गरीबों में बांटने से हनुमानजी की कृपा पूरे घर पर बनी रहती है। मंगलवार के दिन प्रातः काल स्नान करके पील के पेड़ के नीचे सरसों का तेल या घी का दिया जलाना चाहिए। दिया जलाने के बाद राम नाम का जप 11 बार करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन वर्षा होती है। पीपल के पेड़ के नीच सैदव दिया पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ही जलाना चाहिए।हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे अचूक उपाय है मंगलवार को केवड़े का इत्र, गुलाब के फूलों की माला चढ़ानी चाहिए। केवड़े का इत्र, गुलाब के फूलों चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोकामनाएं पूर्ण करने का आशीर्वाद देते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36ThTak
कोई टिप्पणी नहीं