Breaking News

इस भाजपा नेता ने किया होश उड़ा देने वाला खुलासा, जानिए ट्रम्प क्यों आ रहे हैं भारत


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा खुलासा किया है। उनके साथ ही माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी ट्रंप की इस यात्रा को लेकर बड़ी बात कही है। भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से भारत को कोई लाभ नहीं होगा और इसका उद्देश्य अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।येचुरी और स्वामी एक समारोह में शामिल होने के लिए हाल ही में भुवनेश्वर गए थे जहां उन्होंने ये बातें कही हैं। स्वामी ने कहा है कि वह हमारे नहीं, बल्कि अपने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए आ रहे हैं। इसलिए मुझे हमारे देश के लिए कोई लाभ नहीं दिख रहा है। भाजपा सांसद ने कहा, कुछ रक्षा समझौते हो सकते हैं। इससे भी उनके देश को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम रक्षा उपकरणों के लिए भुगतान कर रहे हैं और वह इन्हें मुफ्त में नहीं दे रहे हैं। येचुरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, हम उनकी यात्रा से चिंतित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति किसानों के लिए रियायतें लेने आ रहे हैं। ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c3ncaL

कोई टिप्पणी नहीं