कोरोना वायरस के बारे में दुनिया को बताने वाले डॉक्टर का चीन ने किया ऐसा हाल, जानकर कांप उठेगी रूह

कोरोना वायरस को लेकर सबसे पहले दुनिया को बताने वाले डॉक्टर के साथ चीन ने ऐसा बुरा सलूक किया जिसके बारे में जानकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। यह चीनी डॉक्टर ली वेनलियान्ग थे जिनकी गुरुवार को मौत हो गई। डॉक्टर ली वेनलियान्ग की मौत भी कोरोना वायरस की वजह से ही हुई है। जब चीन के वुहान शहर में फैले कोरोना वायरस की खबर को छिपाने की कोशिश की जा रही थी, तब डॉक्टर ली वेनलियान्ग ने अस्पताल से वीडियो पोस्ट करके कोरोना वायरस के बारे में लोगों को चेताते हुए बताया था।डॉक्टर ली के इस बर्ताव के कारण चीन के स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने 34 वर्षीय डॉक्टर ली वेनलियान्ग से पूछताछ की थी। इसके बाद वुहान पुलिस ने डॉक्टर ली वेनलियान्ग को नोटिस भी जारी किया था और उनको सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने का आरोपी बनाया गया था। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद डॉक्टर ली वेनलियान्ग ने 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। ली को एक मरीज के संपर्क में आने के बाद कोरोना वायरस बीमारी लग गई थी।डॉक्टर ली वेनलियान्ग ने पिछले साल 30 दिसंबर को एक चैट ग्रुप में अपने साथी डॉक्टरों को मैसेज भेजकर इस वायरस के खतरे के बारे में बताया था। डॉक्टर ली वेनलियान्ग ने अपने साथी डॉक्टरों को चेतावनी दी कि वो इस वायरस से बचने के लिए खास तरह के कपड़े पहनें।चीनी डॉक्टर ली वेनलियान्ग की मौत पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी दुख जताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया कि हम डॉक्टर ली वेनलियान्ग के निधन से बेहद दुखी हैं। हम सभी को उनके द्वारा किए गए कार्य का जश्न मनाने की जरूरत है।चीन से फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत भी सतर्कता बरती जा रही है। भारत में चीन, जापान, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले एक लाख से ज्यादा यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस की जांच के लिए अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विशेषज्ञ तैनात किए हैं। फिलहाल 21 हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 1265 विमानों से विदेशों से आए एक लाख 38 हजार 750 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SsPW3E
कोई टिप्पणी नहीं