Breaking News

टॉप पर पहुंच गया जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा को हराकर हासिल की ये जीत


जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन त्रिपुरा को 329 रन से हराया। इस जीत के साथ जम्मू-कश्मीर की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। बता दें कि टीम के 8 मैचों में 39 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप से नाकआउट में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है। जम्मू-कश्मीर ने शुरुआत एक विकेट पर 49 रन से की। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 306 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और त्रिपुरा को 489 रन का लक्ष्य दिया। त्रिपुरा की टीम इसके जवाब में 36.2 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में 45 रन देकर 7 विकेट चटकाने वाले रसूल ने दूसरी पारी में भी 28 रन देकर 5 विकेट चटकाए। त्रिपुरा ने 35 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान एमबी मूरासिंह ने 78 गेंद में 58 रन की पारी खेलकर जम्मू-कश्मीर के जीत के इंतजार को बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी में शुभम खजूरिया (76), अब्दुल समद (56) और रसूल (56) ने अर्धशतक जड़े। वहीं दूसरी ओर पुणे में ओडिशा के पहली पारी में 293 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने कप्तान अंकित बावने (नाबाद 204) के दोहरे शतक के अलावा रुतुराज गायकवाड़ (129) और एनएस शेख (100) के शतक से 5 विकेट पर 543 रन बनाने के बाद पारी घोषित की। पहली पारी में 250 रन से पिछड़ने के बाद ओडिशा ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 24 रन बनाए। शांतनु मिश्रा 14 जबकि अनुराग सारंगी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OAAiCq

कोई टिप्पणी नहीं