फ्री फ्री फ्री...! ट्राई ने लगाई मोबाइल कंपनियों की वॉट, अब रिचार्ज पर मिलेगा इतना कुछ फ्री

अब आपको मोबाइल फोन रिचार्ज में इतना सबकुछ फ्री मिलेगा कि जानकर यकीन नहीं होगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि रिचार्ज के लिए मनमाना चार्ज वसूलने के बावजूद कंपनियां आपको कई फायदे नहीं दे रही जिस वजह से ट्राई अब उनकी वॉट लगने जा रही है। अभी तक कई कंपनियों अनलिमिटे डेटा और कॉलिंग देने दावा करती आ रही है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इसी पर अब लगाम लगने जा रही है।ट्राई के इस एक्शन के बाद अब अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ ही मोबाइल से फ्री में रोज 100 SMS भेजने की लिमिट भी खत्म होने जा रही है। टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने SMS के लिए टैरिफ के नियम को लेकर टेलिकम्युनिकेशन टैरिफ (65वां संशोधन) ऑर्डर 2020 का ड्राफ्ट जारी किया है। ट्राई का मानना है कि 100 एसएमएस की डेली लिमिट के बाद लगने वाले 50 पैसे चार्ज को रखने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि स्पैम एसएमएस का पता लगाने के लिए पर्याप्त टेक्नॉलजी हैदरअसल, ट्राई ने स्पैम एसएमएस पर रोक लगाने के लिए 50 पैसे का चार्ज लगाया है। यह चार्ज TCCCPR (टेलिकॉम कमर्शल कम्युनिकेशन्स कस्टमर प्रेफेरेंस रेग्युलेशन्स) के हिस्से के रूप में लागू हुआ है। हालांकि, अब ट्राई का कहना है कि TCCCPR 2018 टेक्नॉलजी आधारित है और यह स्पैम एसएमएस पर अंकुश लगा सकता है।अभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स रोज 100 एसएमएस की लिमिट के बाद प्रति एसएमएस कम से कम 50 पैसे चार्ज करते हैं। यह नियम साल 2012 में लागू हुआ था। ट्राई ने टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स को UCC (अनसॉलिसिटेड कमर्शल कम्युनिकेशन्स) से बचाने के लिए रोज 100 एसएमएस की लिमिट तय की थी।पिछले कुछ सालों से ट्राई स्पैम एसएमएस पर रोक लगाने के लिए टेलिकॉम कंपनियों को नए तरीके पेश करने पर जोर दे रहा है। साल 2017 में ट्राई ने यूसीसी पर रोक के लिए TCCCPR पेश किया। ट्राई ने कहा है, TCCCPR 2018 के तहत निर्धारित नया रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क टेक्नॉलजी आधारित है। यह UCC का पता लगाने के लिए टेक्नॉलॉजिकल सलूशन्स बताता है, जिनमें अडवांस्ड सिग्नेचर सलूशन्स और DCC डिटेक्ट सिस्टम आदि शामिल हैं।इस फैसले को लागू करने के लिए ट्राई ने अब टेलिकम्युनिकेशन्स टैरिफ (65वां संशोधन) ऑर्डर, 2020 का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसमें साल 2012 में एसएमएस से संबंधित लागू नियमों को वापस लेने का प्रस्ताव है। इसका सीधा मतलब है कि ट्राई ने रोज 100 एसएमएस के बाद प्रति एसएमएस 50 पैसे चार्ज को हटाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए ट्राई ने स्टेकहोल्डर्स से 3 मार्च तक लिखित कॉमेंट और 17 मार्च तक काउंटर कॉमेंट मांगे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bSmuwX
कोई टिप्पणी नहीं