मिजोरम ने इस तरह से दी बिहार को शिकस्त, अब मेघालय से करना होगा मुकाबला

पुडुचेरी में इस वक्त वीमेन सीनियर वन डे सीरीज चल रही है। इस सीरीज में मिजोरम ने बिहार की महिला टीम काे 5 विकेट से हरा दिया। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में बिहार का यह तीसरा मैच है। मिजोरम और चंडीगढ़ से हार और अरुणाचल प्रदेश से जीत मिली है।अब इस सीरीज में बिहार का अगला मैच 27 फरवरी को मेघालय से है। इस मैच में टॉस मिजोरम ने जीता ओर बिहार की टीम काे बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बिहार की पूरी टीम 50 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। बिहार की ओर से बल्लेबाजी में प्रीति ने 10, सना अली 1, निशात फातिमा 33, अपूर्वा कुमारी 13, बी कुमारी 32, अमीषा कुमारी अंशु 10, रचना कुमारी 24 (नाबाद), अपूर्वा 12, अनामिका और निवेदिता 0 और श्रद्धा 3 रन बनाकर आउट हुई। मिजोरम की ओर से गेंदबाजी में बुल्ले रुचिता ने 3, इरना ने 2, अपूर्वा भारद्वाज और एम पी सिंग्सन ने 1-1 विकेट लिए। मिजोरम की ओर से बल्लेबाजी में प्राजक्ता एस ने 48, ओमोमी ने 3, बुल्ले रुचिता ने 33, अपूर्वा भारद्वाज ने 22 और जुल्ले 3 रन बनाकर आउट हुईं। जबकि एमपी सिंग्सन 23 और एमपी 3 रन बनाकर नॉट आउट रहीं। बिहार की ओर से अपूर्वा कुमारी ने 2 व रचना कुमारी, बी कुमारी और श्रद्धा ने 1-1 विकेट लिया।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pmw95m
कोई टिप्पणी नहीं