बम धमाकों से दहल उठा बंगाल, पुलिस ने जिसे पकड़ा उसका नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना बम धमाकों से दहल उठा। इस घटना में 8 से 12 वर्ष के आयु वर्ग के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक यह देशी बम था जिसमें जीवनतला थानांतर्गत घुटियारी शरीफ अस्पताल रोड में अपराह्न लगभग 3:15 बजे यह विस्फोट हुआ। घायलों की पहचान एसके रोहित (12), एसके मोहित (06) और जुल्फिकार ली (08) के रूप में की गयी है।इस बम धमाके में सभी घायल लोग अस्पताल रोड के निवासी हैं। सभी लड़कों को बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली नुकीली वस्तुएं सिर से पैर तक चुभ गयी हैं। उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।इन लड़कों को रज्जाक लस्कर नाम के व्यक्ति के खाली मकान के बाहर यह बम मिला था। पुलिस ने जांच के दौरान इस इलाके में रखे गये कुछ और देसी बम बरामद किये। इसके बाद पुलिस ने रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bMcJAu
कोई टिप्पणी नहीं