Breaking News

कोरोना वायरस ने दिया पेट्रोल-डीजल को झटका, अब इतनी हो गई है कीमतें


चीन में फैले कोरोना वायरस ने पेट्रोल-डीजल को तगड़ा झटका दिया है। चीन के बाद अब यह वायरस दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। इतना ही नहीं बल्कि प्रमुख तेल उत्पादक देश ईरान में भी कोहराम मचा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से क्रूड ऑयल में भी गिरावट आई है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है। 28 फरवरी को पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि डीजल के दाम औसतन 5 पैसे घट गए हैं. कल पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों में 5 पैसे की गिरावट आई थी। 28 फरवरी शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था।डीजल के दाम में 5 पैसे की गिरावट आई है। पेट्रोल के भाव 71.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 64.60 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में भी पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत 77.62 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम 6 पैसे घटकर 67.69 रुपए प्रति लीटर है।कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 74.60 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 5 पैसे घटकर 66.92 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल की कीमत 74.75 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम 6 पैसे घटकर 68.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uF5Pw9

कोई टिप्पणी नहीं