शराब का ठेका बनाएगा अमीर! जानिए कैसे छुड़ाएं टेंडर, कैसे करें आवेदन और कितनी है फीस

शराब का ठेका उन बिजनेस में से एक माना जाता है जो लोगों को कुछ ही समय में अमीर बना देते हैं। आपके लिए ऐसा ही एक शानदार मौका आया है। राजस्थान आबकारी विभाग द्वारा अंग्रेजी व देशी शराब के ठेकों के लिए टेंडर निकाले गए हैं। इन टेंडर में आप अपना फॉर्म भर सकते हैं और यदि आपके ठेके का टेंडर निकल गया तो फिर अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता। यहां हम आपको बता रहे हैं शराब के ठेके के लिए टेंडर हेतु कैसे आवेदन करना है, फीस कितनी और आवेदन की आखिरी तारीख आदि से जुड़ी पूरी जानकारी...आवेदन शुरू की तारीखराजस्थान आबकारी विभाग द्वारा शराब ठेका टेंडर 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2020 से शुरू है।आवेदन करने की आखिरी तारीखराजस्थान आबकारी विभाग द्वारा शराब ठेका टेंडर 2020 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2020 रखी गई है।दुकानों की वार्षिक लाइसेंस फीसआवेदन शुल्क एवं चाहे गए कागजातशराब ठेके के टेंडर के लिए आवेदन शुल्क इन्टरनेट बैंकिग / ईग्रास चालान/डिमांड ड्राफ्ट के माध्यतम से भी जमा किया जा सकता है। आवेदन शुल्क की प्रति सबंधित आबकारी अधिकारी ऑफिस में जमा नहीं करवानी है। आवेदन के साथ आपको अपनी फोटो पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस आद्की मे से किसी एक की स्वप्रमाणित प्रति फॉर्म में अपलोड करनी होगी। यदि आप अपना दस्तावेज अपलोड नही करते है तो आपको लाटरी प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा। डिमांड ड्राफ्ट से भुगतान करने पर ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन की प्रिंटेड कॉपी डिमांड ड्राफ्ट के साथ आवेदन तीन दिन के अन्दर या 03 मार्च 2020 तक जो भी पहेले होगा जमा करवानी होगी। उसके बाद आवेदन स्वीकार नही होगा।लॉटरी द्वारा चयनकिसी समूह या दुकान के अक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर सफल आवेदक का चयन लॉटरी प्रक्रिया द्वारा किया जायेगा। लॉटरी राज्य सरकार द्वारा गठित जिलाधीश के समक्ष समिति के सदस्यों द्वारा दिनांक 07/03/2020 को सुबह 11:00 बजे निकली जाएगी।ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें-https://rajexciselottery.org/Applicant_Registration.aspxअपने आवेदन का स्टेटस नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखेंhttps://rajexciselottery.org/Application_Status.aspxआबकारी नीति 2020-2021 के तहत निकाले गए टेंडर के लिए पूरी जानकारी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देखेंhttps://rajexciselottery.org/uploadpdf/F-EXCISE-8618-08022020.pdfअब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39GHTHM
कोई टिप्पणी नहीं