इस गुरू ने दिया शर्मशार करने वाला प्रवचन, मासिक धर्म में खाना बनाने वाली महिलाएं बनती है कुतिया

एक धार्मिक गुरू ने शर्मशार करने वाला प्रवचन देते हुए कहा है कि मासिक धर्म में खाना बनाने वाली महिलाएं अगले जन्म में कुतिया बनती हैं। इन महाराज का नाम कृष्णास्वरूप दासजी हैं जो भुज में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में आध्यात्मिक गुरू हैं। इन महाराज द्वारा दिए गए इस प्रवचन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इन महाराज ने अपने एक प्रवचन में कहा है कि जो महिला मासिक धर्म के दौरान अपने पति के लिए भोजन बनाती है वो अगले जन्म में कुतिया बनती है। उन्होंने यह भी कहा कि मासिक धर्म वाली महिला के हाथ से बना भोजन खाने वाला व्यक्ति अगले जन्म में बैल बनता है। हालांकि बाद में बखेड़ा खड़ा होने पर महाराज ने अपनी सफाई में कहा है कि ये नियम सैंकड़ों सालों सालों पुराने शास्त्रों में वर्णित है।आपको बता दें कि इससे पहले भी गुजरात के SSGI में 68 छात्रों के कपड़े उतरवाकर यह जांच करने की घटना सामने आ चुकी है कि उनके मासिक धर्म तो नहीं आ रहा। यह खबर भी सुर्खियां बनी थी। SSGI स्वामीनाराण मंदिर के ट्रस्ट द्वारा संचालित है जिसको क्रांतिगुरू श्यामी कृष्ण वर्मा कच्छ यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vE2i1j
कोई टिप्पणी नहीं