Breaking News

सांपों ने लिया चीन से बदला! इस मंडी से फैलाया है खतरनाक कोरोना वायरस


सांप को देखते ही मारकर खा जाने वाले चीनी लोगों में सांपो ने ही कोरोना वायरस फैलाया है। महामारी का रूप ले चुकी खरतनाक बीमारी कोरोना वायरस से अब तक चीन समेत पूरी दुनिया में 40,554 लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें से 910 लोग मर चुके हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस सांपों के जरिए इंसानों में फैला है। चीन के वुहान और इंडोनेशिया में सांपों का बाजार लगता है जहां बड़ी मात्रा में जिंदा और मुर्दा सांपों की बिक्री होती है। हालांकि अब ये मंडिया फिलहाल बंद हैं।चीन में खाने-पीने को लेकर कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन कोरोनावायरस के फैलने के बाद अब चीन ही नहीं इंडोनेशिया में भी जानवरों के बाजार बंद हो गए है। इंडोनेशिया में सांपों का बाजार लगता था और इनके हर अंग का व्यापार होता था। सांपों के जहर की दवाइयां बनती हैं और खाल से बैग्स और एसेसरीज आदि बनते हैं। सांपों की खाल से बनने वाले बैग्स की कीमत करीब-करीब 2.21 लाख तक होती है।इंडोनेशिया की मंडी में सापों को मारने और उनकी खालों को उतारने के लिए बेहद निर्दयी तरीके अपनाए जाते हैं। सांपों की खाल निकालने के लिए उनके अंदर रॉड डाल दिए जाते हैं। जिनको देखकर बैग्स और एसेसरीज बनाने वाले अपनी पसंद की खाल को चुन सकें। यहां हर रंग और पैटर्न की खाल मिलती है।इंडोनेशिया में सांपों को उनके सिर कुचल कर मारते हैं। उसके बाद सांप के आकार का एक पाइप लेकर उसके मुंह से पूंछ तक डाल दिया जाता है। फिर सांप के अंदर पानी भर दिया जाता है। इसके कुछ देर बाद खाल को खींचकर निकाल लिया जाता है। इसके बाद सभी सांपों के खालों को गोल लपेट कर भट्टी में डाल दिया जाता है। फिर उसें निकालकर धूप में सुखाया जाता है।इंडोनेशिया और चीन में ऐसे कई बाजार है जहां सांपों समेत जंगली जीवों पर अत्याचार होता है। इन पर ऐसा अमानवीय व्यवहार किया जाता है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के गढ़ बन चुके चीन के वुहान में जानवरों के बाजार में 112 किस्म के जीवित जानवर मिलते थे। लेकिन अब ये मंडी बिल्कुल बंद पड़ी है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tJcIfr

कोई टिप्पणी नहीं