राष्ट्रपति का महिलाओं पर बड़ा कमेंट! गंदी शक्ल वाले मर्दों पर ही लगाती हैं रेप का आरोप

एक राष्ट्रपति ने कहा है कि महिलाएं रेप का आरोप केवल गंदी शक्ति वाले मर्दों पर ही लगाती हैं। ये राष्ट्रपति इक्वाडोर के हैं जिन्होंने कहा है कि हिलाएं यौन शोषण की शिकायत तब करती हैं जब वह कोई बुरी शक्ल वाला या गंदा दिखने वाला आदमी करता है। इस कमेंट के बाद राष्ट्रपति को पूरी दुनिया के लोग कोस रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।दरअसल इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने गुआयाक्विल शहर में आयोजित इकोनॉमिक्स कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यौन शोषण का आरोप हमेशा ही बुरे दिखने वाले आदमियों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है। जबकि, खूबसूरत दिखने वाले आदमियों के लिए यह खतरा कम रहता है।मोरेनो ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह अच्छी बात है कि महिलाएं यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। लेकिन कई बार वो बुरी शक्ल या गंदे दिखने वाले आदमियों से नाराज हो जाती हैं और वो शिकायत कर देती हैं।राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि महिलाएं यौन शोषण का आरोप गंदी शक्ल वाले आदमियों पर लगा देती हैं लेकिन खूबसूरत और स्मार्ट आदमियों के साथ बनाए गए संबंध उन्हें यौन शोषण नहीं लगते। कई बार हम ऐसे मामलों को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ा कर बताते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31iYv5i
कोई टिप्पणी नहीं