Breaking News

अंडर-23 में नगालैंड से हार गई बिहार, अगला मुकाबला सिक्किम के साथ


कटक में इन दिनों महिला अंडर-23 क्रिकेट मैच चल रहा है। महिला अंडर-23 वन डे क्रिकेट सिरीज में नगालैंड ने बिहार को 17 रनों से मात दे दी। बता दें कि टूर्नामेंट में बिहार ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत मिली है। बिहार का अगला मैच 5 फरवरी को सिक्किम के खिलाफ भुवनेश्वर में होना तय है। ज्ञात हो कि टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगालैंड की टीम 46.4 ओवर में 127 रन बना आलआउट हो गई। जिसमें मुनिया ने 40, व तूलिका ने 25 रन बनाए। वहीं बिहार की अपूर्वा, अपूर्वा कुमारी, तेजस्वी और आर्या ने 2-2 व कुमारी ने 1 विकेट लिए। 127 रनाे के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की पूरी टीम 44.2 ओवर में 110 रन बनाकर आलआउट हो गई। पूजा 13, यशिता 33, अपूर्वा कुमारी 27 प्रमुख स्कोरर रहीं। वहीं रचना सिंह 4 रन बनाकर नाबाद रहीं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RRpDoL

कोई टिप्पणी नहीं