बजट में बड़ा ऐलान! अब फोन की तरह रिचार्ज करवाना होगा बिजली का मीटर, जानिए कैसे

बजट में बड़ा ऐलान किया है जिसकी वजह से अब बिजली बिल भरने का झंझट खत्म हो जाएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए इस बात का ऐलान किया है कि अब सभी घरों में प्री पेड बिजली मीटर लगाए जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आपको अपने बिल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जब मर्जी हो आप अपना मीटर रिचार्ज करवा सकते हैं। वित्तमंत्री ने कहा है कि ने कहा कि आने वाले वक्त में देशभर में प्री पेड मीटर लगेंगे। यह स्मार्ट मीटर होगा, जिसकी मदद से सप्लायर और रेट चुनने का विकल्प होगा। बजट में वित्त मंत्री ने 22 हजार करोड़ रुपए ऊर्जा क्षेत्र को दिए। इस योजना के तहत पुराने मीटरों को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। प्री पेड मीटरों के जरिए बिजली कंपनी चुनने की आजादी होगी। इस योजना का ऐलान करते हुए सीतारमण ने कहा, मैं सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से पुराने मीटर बदलकर प्री पेड स्मार्ट मीटर अगले 3 साल में लगवाने का आग्रह करती हूं। सीतारमण ने बताया कि उससे उपभोक्ता अपनी सुविधा के हिसाब से कंपनी और रेट चुन सकती है। सीतारमण ने कहा, यह सबको बिजली देने की दिशा में अहम कदम है। डिस्कॉम में बदलाव के लिए 22,000 करोड़ रुपये पावर और अक्षय ऊर्जा के लिए प्रस्तावित किए जा रहे हैं।बता दें कि प्री पेड मीटर के प्लान पर केंद्र सरकार काफी पहले से काम कर रही है। साल 2018 में भी सरकार ने ऐसी मंशा जाहिर की थी। सरकार ने 2022 तक सभी मीटरों को बदलने का लक्ष्य रखा है।प्री पेड नाम से ही साफ है कि यह आपके प्री पेड मोबाइल सिम और डिश टीवी रिचार्ज की तरह काम करेगा। यानि आप अपने बिजली मीटर को रिचार्ज करवा सकेंगे। अभी बिजली मीटर में पहले बिजली यूज करते हैं, फिर बिल आता है, लेकिन प्री पेड में पहले रीचार्ज करना होगा फिर बिजली इस्तेमाल कर सकेंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37Qc3b4
कोई टिप्पणी नहीं