लोगों के सिर काटकर फुटबॉल खेलने वाले डाकू की बेटी BJP में हुई शामिल, जानिए कौन है ये

खूंखार चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी विद्यारानी BJP में शामिल हो गई है। वीरप्पन की कहानियां आज भी जिंदा हैं। वह हाथी को सिर के बीचों बीच गोली मारकर ढेर कर देता था। वो एक ऐसा खूंखार डाकू था जो लोगों के सिर काटकर उससें फुटबॉल खेलता था। कहा जाता है कि वीरप्पन ने पहले अधिकारी का सिर काटा, फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उससे फुटबॉल खेली। हालांकि 18 अक्टूबर 2004 को वीरप्पन मौत के घाट उतारा जा चुका है लेकिन अब उसकी बेटी विद्यारानी पेशे से वकील हैं। विद्यारानी ने अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव की मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन कर ली है।इस दौरान विद्यारानी के साथ हजारों समर्थक भी बीजेपी में शामिल हुए। बता दें कि शनिवार को कृष्णनगर में बीजेपी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पॉन राधाकृष्णन भी मौजूद थे। राव से पार्टी का पहचान पत्र मिलने के बाद विद्यारानी ने कहा कि वह जरूरतमंद लोगों के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा, मेरे पिता के रास्ते जरूर गलत थे लेकिन उन्होंने हमेशा गरीबों के बारे में ही सोचा।तमिलनाडु बीजेपी के प्रभारी राव ने कहा कि यदि डीएमके चीफ एमके स्टालिन यह साबित कर देते हैं कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में गलत जानकारी फैलाकर स्टालिन अपनी सस्ती राजनीति जारी नहीं रख सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a06uHM
कोई टिप्पणी नहीं