Breaking News

मोदी-शाह के उड़े होश! केजरीवाल से जा मिला ये BJP विधायक


BJP में आपसी घमासान होने के आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि एक विधायक केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में जा पहुंचा। भाजपा की तरफ से कोई नेता, मंत्री, सांसद या पार्षद इस समारोह में नहीं गया लेकिन दिल्ली के रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता यहां पहुंच गए। विजेंद्र गुप्ता ने यहां भी अरविंद केजरीवाल पर तंज कस दिया।विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिसे समारोह में आना होगा वो आएगा। इसके लिए कोई व्हिप तो जारी नहीं किया गया। उन्हेांने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह है और हम उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस बार अरविंद केजरीवाल पुरानी गलतियों को सुधारेंगे जो शिक्षकों के मामले में उन्होंने की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कहीं न कहीं उस मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें तानाशाही झलकती है। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि जीत और सफलता का मंत्र होता है कि झुक कर चलें। उन्होंने कहा कि जनता के लिए केंद्र और केजरीवाल सरकार मिलकर काम करें।आपको बता दें कि आज अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। केजरीवाल ने इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के सुनील यादव को 21,697 वोटों से शिकस्त दी है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HpaHs2

कोई टिप्पणी नहीं