बिग बॉस 13 पर चौंकाने वाला खुलासा, जानिए कम वोटों के बावजूद क्यों जीते सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस 13 को लेकर एक लड़की ने बड़ा खुलासा किया है कि क्यों कम वोट मिलने के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विनर बनाया गया है। यह लड़की खुद को कलर्स टीवी की पूर्व कमचारी बता रही है। कई लोग तो इस शो को स्क्रिप्टेड बता रहो है तो कई विनर का नाम पहले से ही फिक्स होने की बात कर रहे हैं। इन सबके बीच इस लड़की ने कलर्स और शो को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। खुद को कलर्स की एक्स एम्पलाई बताने वाली लड़की का नाम फैरिहा है। इसने दावा किया है कि सिद्धार्थ को कम वोट मिले थे उसके बाद उसे शो का विनर बनाया गया। एक्स एम्प्लॉई ने ट्वीट किया ‘मैंने अपने नौकरी छोड़ने का फैसला किया। चैनल के क्रिएटिव डिपार्टमेंट के साथ काम कर के बहुत अच्छा लगा, लेकिन एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं खुद को नहीं गिरा सकती। सिद्धार्थ शुक्ला को कम वोट्स मिलने के बावजूद चैनल उसे विनर बनाने पर उतारू रहा। सॉरी मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकती।फैरिहा ने एक बाद एक ट्वीट किए जिसमें उन्होंने चैनल, अपनी एक्स बॉस मनीषा शर्मा और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ जमकर गुस्सा ज़ाहिर किया। लगातार ट्वीट करते हुए फैरिहा ने लिखा, जैसा कि मैंने पहले बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला विनर बनेगा ये पहले ही फिकस्ड हो चुका था। ये ट्रॉफी वो जीतेगा ये सीक्रेटली उसके कॉन्ट्रेक्ट में लिखा था। क्या कलर्स टीवी में उसाक कॉन्ट्रेक्ट दिखाने की हिम्मत है?आगे एक्स एम्प्लॉई ने अपनी एक्स बॉस मनीषा शर्मा के लिए लिखा, ‘आपकी दोस्त साक्षी के जरिए मुझे पता चला कि आप सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं और आपके दिल में उसके लिए अब भी एक सॉफ्ट कॉर्नर है। लेकिन आप इतनी पक्षपाती कैसे हो सकती हैं? अब मुझे समझ आया कि क्यों क्रिएटिव टीम हमेशा सिद्धार्थ का फेवर करने के लिए कहती थी’।आखिर में फैरिहा ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें बिग बॉस के सेट का कंट्रोल रूम दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में ये साफ सुनाई दे रहा है कि आसिम और सिद्धार्थ को समान वोट मिले हैं लेकिन फिर भी सिद्धार्थ को जिताया गया है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31X371r
कोई टिप्पणी नहीं