दिल्ली में BJP की करारी हार के पाकिस्तानी ले रहे मजे, PM मोदी का ऐसे उड़ाया मजाक

दिल्ली चुनावों में भाजपा की करारी हार के बाद पाकिस्तानी मजा लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं। दिल्ली चुनावों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी को 8 सीटें मिली है।दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर देश भर के लोगों की ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की नजरें भी टिकी हुई थीं। चुनावों नतीजों में बीजेपी की हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया और इमरान खान के मंत्रियों की तरफ से भी अलग-अलग प्रतिक्रिया आई हैं। पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने सबसे पहले दिल्ली चुनाव के नतीजों पर ट्वीट किया है। फवाद चौधरी ने इस बार भी मर्यादाओं में रहकर टिप्पणी नहीं की और प्रधानमंत्री मोदी का मजाक उड़ा दिया।फवाद ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की हार की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, Aww, ये क्या हुआ? इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को बेचारा भी कह दिया। लेकिन चुनाव कौ दौरान फवाद चौधरी को ट्विटर पर खुद अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं और मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है।पाकिस्तानी मीडिया ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रमुखता से छापा है। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन में दिल्ली के अहम चुनाव में मोदी की हार और दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की आप ने मोदी की बीजेपी को हराया जैसे शीर्षकों से खबरें छपीं हैं। पाकिस्तान के एक अन्य अखबार डेली टाइम्स ने शीर्षक दिया- भारत की सत्तारूढ़ पार्टी को एक और अहम राज्य चुनाव में मिली हार। पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज ने भी दिल्ली चुनाव को लेकर प्रमुखता से खबर छापी है। जियो न्यूज ने शीर्षक दिया- मोदी के एंटी पाकिस्तान एजेंडे की बीजेपी को चुकानी पड़ी भारी कीमत।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hhkf8o
कोई टिप्पणी नहीं