Breaking News

ALERT! Budget के बाद किचन से जुड़ी ये चीज़ें हो गई हैं महंगी, यहां देखें पूरी लिस्ट


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। बजट में कुछ ऐलान ऐसे भी हुए जिससे रोजमर्रा की चीजें महंगी और कुछ सस्ती हो जाएंगी। सरकार ने बजट में इम्पोर्टेड सामानों पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, कुछ आइटम्स पर ड्यूटी में कटौती की घोषणा की है। जिससे मोबाइल में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, सिगरेट, तंबाकू, खाद्य तेल, पंखे, जूते-चप्पल महंगे हो जाएंगे, जबकि खेल के सामान, माइक्रोफोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे कुछ सामान सस्ते होंगे। किचन से जुड़ी ये चीजें महंगीबटर घी, बटर ऑइल, खाद्य तेल, पनीर बटर, छाछ, मेसलिन, मक्का, सुगर बीट सीड्स, संरक्षित आलूच्यूइंग गम, डाइट वाला सोया फाइबर, आइसोलेटेड सोया प्रोटीन, अखरोट महंगे होंगे।संजना-संवरना महंगाकंघी, हेयरपिन, कर्लिंग पिन, कर्लिंग ग्रिप, हेयर कर्लर, हेयर ड्रायर, हैंड ड्राइंग मशीन, शेवर्स, हेयर क्लिपर्स, हेयर-रिमूविंग उपकरण और इलेक्ट्रिक आयरन महंगी होगी।लाइफस्टाइल आइटम्स महंगेफर्नीचर, लैंप और लाइटिंग फिटिंग, टेबल फैन, सीलिंग फैन, पेडेस्टल फैन, पोर्टेबल ब्लोअर, वॉटर हीटर, इमर्सन हीटर, इलेक्ट्रो-थर्मिक फ्लुइड हीटर, कीटनाशक उपकरण, कंप्रेसर, इलेक्ट्रिक हीटिंग रजिस्टर, ताला।रत्न और आभूषण महंगामाणिक, पन्ना, नीलम और दूसरे कीमती रत्न। खिलौने, स्टेशनरी आइटम, आर्टिफिशल फ्लॉवर, बेल्स, ट्रोफी, मोबाइल फोन के प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली, डिस्पले पैनल और टच असेंबली, फिंगरप्रिंट रीडर, सिगरेट, हुक्का, चबाने वाले तंबाकू, सुगंधित जर्दा। ये आइटम्स हुए सस्तेसरकार ने कुछ आइटम्स के इम्पोर्ट पर कस्टम ड्यूटी घटाने का प्रस्ताव दिया है. इस वजह से ये सामान सस्ते होंगे।प्योर-ब्रेड ब्रीडिंग हॉर्स, न्यूजप्रिंट पेपर, खेल के सामान, माइक्रोफोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, प्लास्टिक और केमिकल, रॉ शुगर।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31g0vv0

कोई टिप्पणी नहीं