Breaking News

40 घंटे चलने वाले इस Motorola की कीमत में आई और गिरावट, ये है नया Price


मोटोरोला कंपनी ने अपने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फोन Moto G8 Plus की कीमत में कटौती कर दी है। इस फोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। उस समय इसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गई थी, मगर अब मिड-रेंज सेगमेंट के फोन को और सस्ता कर दिया गया है।फोन को फ्लिपकार्ट पर देखा जा सकता है। यहां से मालूम होता है कि मोटो G8 Plus की कीमत में 1000 रुपये की कटौती हो गई है। यानी कि अब ग्राहक इस फोन को सिर्फ 12,999 रुपये में घर ला पाएंगे। फ्लिपकार्ट पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 11,700 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।मोटो G8 प्लस में 6.3-इंच फुल-HD+ (1080x2280 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Adreno 610 GPU और 4GB LPDDR4 रैम के साथ 2.0GHz ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मौजूद है।कैमरे की बात करें तो Moto G8 Plus के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का डेडिकेटेड एक्शन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।पावर के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W टर्बोपावर चार्जर के साथ आती है। मोटोरोला का दावा है कि फोन 40 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आता है। साथ ही अगर आपके पास कम टाइम है तो यह फोन सिर्फ 15 मिनट चार्ज होकर 8 घंटे काम कर सकता है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ v5.0, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, क्वॉलकॉम aptX, GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo, 3.5mm हेडफोन जैक है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OobVb4

कोई टिप्पणी नहीं