दिल्ली चुनाव रिजल्ट: 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, इस पार्टी ने छोड़ा सबको पीछे

दिल्ली चुनावों के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं जिनमें एक पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। यह पार्टी कोई और नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी है। रूझानों में कांग्रेस बिल्कुल साफ हो चुकी है, जबकि भाजपा को फायदा हुआ है। भाजपा को रूझानों में 10 सीटें मिलती दिख रही हैं।हालांकि मनोज तिवारी ने दावा किया था कि भाजपा 48 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है। जबकि मामला इसके ठीक उलट दिख रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी का स्ट्राइक रेट बहुत ज्यादा है।इसी के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यालयों में गुब्बारे लगाने के साथ मिठाईयां बंटना शुरू हो गई है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39pZDXH
कोई टिप्पणी नहीं