आज तक नहीं हुआ ऐसा! गुवाहाटी T20 मैच में हुआ चौंकाने वाला काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

बारिश के कारण भारत और श्रीलंका का गुवाहाटी T20 मैच रद्द करना पड़ा, लेकिन इस दौरान ऐसा काम हुआ जो आज नहीं हुआ। बीच यह मैच भारत-श्रीलंका के बीच यह मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया लेकिन बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। बारिश के कारण तीन बार अंपायरों ने पिच का निरीक्षण किया। इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला था क्योंकि इस दौरान ग्राउंड स्टाफ हेयर ड्रायर और आयरन से पिच को सुखाते नजर आए। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 7 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।धवन और बुमराह टीम में वापस आएतेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से उबर चुके हैं और उनके साथ ही शिखर धवन की टीम में वापसी हुई है। बुमराह ने पिछला मैच अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। जबकि धवन ने 10 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच खेला था।भारतीय टीम:विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर।श्रीलंका टीम:लसिथ मलिंगा (कप्तान), दनुष्का गुणतिलका, अविष्का फर्नांडो, कुशल परेरा (विकेटकीपर), ओशादा फर्नांडो, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका, इसुरू उडाना, वनिंदु हसरंगा, लहिरू कुमारा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39G5fhn
कोई टिप्पणी नहीं