Breaking News

आसमान पर पहुंची पेट्रोल-डीजल की कीमतें, भारत को चुकानी पड़ेगी अमेरिका-ईरान लड़ाई की कीमत, जानिए ताजा भाव


अमेरिका और ईरान तनाव की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल आ चुका है। इसकी वजह से लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसी की वजह से कच्चे तेल की कीमतों बढ़ती जा रही है। सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 15-16 पैसे और डीजल में 17-19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत अब दिल्ली में 75.69 रुपए, कोलकाता में 78.28 रुपए, मुंबई में 81.28 रुपए और चेन्नई में 78.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में 68.68 रुपए, कोलकाता में 71.04 रुपए, मुंबई में 72.02 रुपए और चेन्नई में 72.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते अमेरिका ने बगदाद एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया था। इस हमले की वजह से कच्‍चे तेल के भाव 4 फीसदी तक बढ़ गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 10 पैसे, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया था। वहीं, डीजल के दाम में फिर दिल्ली में 15 पैसे, कोलकाता में 12 पैसे, मुंबई में 13 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 75.35 रुपये, 77.94 रुपये, 80.94 रुपये और 78.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 68.25 रुपये, 70.61 रुपये, 71.56 रुपये और 72.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है।अमेरिका ने शुक्रवार सुबह इराक के बगदादी एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक कर ईरान की अल कुद्स फोर्स के टॉप कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराया था। सुलेमानी के अलावा इराकी मिलिशिया कमांडर अब महदी अल-मुहंदिस भी हमले में मारे गए। इस हमले में 6 अन्य लोग भी मारे गए थे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZYbFnM

कोई टिप्पणी नहीं