अलर्ट! एक SMS से खाली हो सकता हैं आपका बैंक खाता, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दी चौंकाने वाली जानकारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आगाह किया है कि वो सोच-समझ कर ही किसी लिंक पर क्लिक करें। इनकम टैक्स विभाग ने बताया है कि आशंका है कि रिफंड या नोटिस के बहाने मिलते-जुलते नामों वाले ई-मेल, एसएमएस या बेवसाइट के ज़रिए कोई आपकी निजी जानकारी चुरा सकता है। विभाग ने अपने सभी ई-मेल एड्रेस, एसएसएस सोर्स और बेवसाइट की जानकारी टैक्सपेयर्स को भेज रही है ताकि वो सतर्क रहें।इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स के लिए जारी संदेश में कहा है कि वो किसी टैक्स विभाग के मिलते-जुलते नाम वाले SMS, ई-मेल और वेबसाइट से सावधान रहें। टैक्सपेयर्स ऐसे किसी भी लिंक पर अपनी वित्तीय जानकारी साझा न करें। आईटी डिपार्टमेंट ने डिपार्टमेंट से आने वाले ई-मेल, SMS और वेबसाइट की लिस्ट जारी की है। टैक्सपेयर्स सिर्फ डिपार्टमेंट की ओर से जारी लिस्ट को ही फॉलो करें।इनकम टैक्स की वेबसाइटhttp://www.incometaxindia.gov.inhttp://www.incometaxindiaefiling.gov.inhttp://www.tdscpc.gov.inhttp://www.insight.gov.inhttp://www.nsdl.gov.inhttp://www.utiistl.comडिपार्टमेंट ने बताया कि अगर आप ई-मेल या एसएमएस या आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जैसी किसी वेबसाइट को पाते हैं तो आप इसकी शिकायत डिपार्टमेंट से कर सकते हैं। आप https://ift.tt/3axmtOm or https://ift.tt/2RmuPkf पर ऐसे ई-मेल, एसएमएस या वेबासाइट को भेज सकते हैं।डिपार्टमेंट ने यह भी बताया है कि टैक्सपेयर्स अपनी कोई भी निजी या वित्तीय जानकारी किसी से साझा नहीं करें। आपसे यूजरनेम, पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी जा सकती है और गलती से भी आपने अपनी निजी जानकारी शेयर कर दी तो इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ve6AMA
कोई टिप्पणी नहीं