lunar eclipse 2020: आज के ग्रहण से इन राशियों पर पड़ने वाला है प्रभाव, जानिए यहां

2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लग रहा है। धार्मिक व ज्योतिष के लिहाज से भी इस ग्रहण के बहुत अधिक मायने बताए जा रहे हैं। हालांकि भारत में कई जगहों पर इसका असर न के बराबर होगा।साथ ही इस ग्रहण पर सूतक नहीं लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद होंगे।कुछ विद्वानों की माने तो पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण पर दान पुण्य का ख़ास महत्व होता है। इस दिन पौष पूर्णिमा है। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है और इसलिये इस दिन पवित्र नदियों में स्न्नान करना शुभ माना जाता है। 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10 बज कर 37 मिनट से शुरू होगा जो रात 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण का असर बिहार में नही होगा लेकिन अन्य राज्य जैसे राजस्थान, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में ग्रहण का पूर्ण असर होगा। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर भी पड़ेगा। जहां मिथुन और कर्क राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, तो वही सिंह राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ रहेगा। बात करें अन्य राशियों की तो उनके लिए इसका सामान्य असर रहेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2s83tEK
कोई टिप्पणी नहीं