Dance Plus 5: शाहरुख खान के सामने धमाल मचाएंगे सिक्किम के भीम बहादुर छेत्री

स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में सिक्किम के रहने वाले आर्मी के जवान भीम बहादुर छेत्री (Bhim Bahadur Chettri) ने टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री के बाद इस हफ्ते धमाका करते नजर आएंगे। भीम इस हफ्ते शानदार परफॉर्मेंस देंगे। इस हफ्ते गेस्ट के तौर पर बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान आएंगे। पिछले हफ्ते भीम ने अपने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से समां ही बांध दिया। इंडी पॉप स्पेशल ऐपिसोड में भीम ने अदनान सामी के गाए गाने O Meri Jaan पर धमाका ही कर दिया। भीम का एक्ट इतना धमाकेदार था कि मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर अभिवादन किया। अपने कमेंट में रेमो ने कहा, आज जो एक्ट था बहुत अच्छा था। डांसिंग करते हो उसके साथ-साथ आपने एक्सप्रेशन पर काम किया है। अपने एक्टिंग पर काम किया है। जिस Confidence से आप पूरा एक्ट करते हो, वो ऐसा लगता है कोई प्रोफेशनल डांसर ही कर सकता है। Thats Amazing. Well done. इसी के साथ रेमो ने भीम को 19+ दिए।इससे एक दिन पहले बोनस बैट्ल राउंड में टीम पुनीत के भीम बहादुर छेत्री की टक्कर टीम करिश्मा के कैंडी बॉट्स से हुई। भीम ने यस बॉस फिल्म के चांद तारे तोड़ लाउं गाने पर धमाका ही कर दिया। वहीं कैंडी बॉट्स ने Dev D फिल्म के ओ परदेशी गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। फाइन सो डाउन को सभी जजों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। सुपर जज रेमो ने भीम की तारीफ करते हुए कहा भीम अमेजिंग यार बुहत मजा आया। इसके साथ ही रेमो ने कैंडी बॉट्स की भी खूब तारीफ की। सुपर जज रेमो ने इस शो डाउन के विजेता कैंडी बॉट्स को घोषित किया। उन्हें इस जीत के लिए 10 अंक मिले। ईस्ट सिक्कम के एक छोटे से गांव जितलांग के रहने वाले भीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख दर्शक भी हैरान हैं। आर्मी जवान (Army Jawan) भीम बहादुर छेत्री के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 25 साल के भीम ने अपने डांसिंग स्किल से सबको चकित कर दिया है। भीम पहले ऐसे जवान हैं, जिन्होंने डांस प्लस (Dance Plus) के मंच पर कदम रखा और ऑडिशन दिया।बता दें कि भीम को डांस का बेहद शौक है और वो उनके लिए पैशन की तरह है। सेना में होने के साथ-साथ वो डांस स्किल पर भी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। आर्मी जवान भीम ने अपना जीवन भारत के नाम समर्पित कर दिया है और साथ ही अपने डांस के पैशन को भी जिंदा रखा है। भीम ने अपने जीवन में अब काफी संघर्ष किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U27k1X
कोई टिप्पणी नहीं