Breaking News

बिहार के CM नीतीश को भारी पड़ा CAA का सर्मथन, प्रदर्शनकारियों ने कर दिया ऐसा काम


बिहार के CM नीतीश को मोदी सरकार द्वारा लाए गए CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून का सर्मथन करना भारी पड़ गया है। इस समय देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कानून का समर्थन लोकसभा में जेडीयू ने भी किया था। इस वजह से अब जेडीयू भी विरोधियों के निशाने पर आ गई है।दरअसल सीएए का समर्थन करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल अररिया जा रहे थे. उसी दौरान नेशनल हाईवे 327 पर प्रदर्शनकारियों के सामने से नीतीश की गाड़ियों का काफिला गुजरा। जिसके बाद हाथ में काला झंडा लिए प्रदर्शनकारियों ने नीतीश के लिए ‘गो बैक गो बैक’ के नारे लगाए। ये प्रदर्शन नागरिकता कानून के विरोध में किया जा रहा था। बता दें कि संसद में जेडीयू ने नागरिकता कानून का समर्थन किया था, लेकिन बाद पार्टी के अंदर इसका विरोध शुरू हो गया। जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर समेत कई नेताओं ने कानून को लेकर खुले तौर पर नाराजगी जाहिर की।पार्टी में दरार के बाद नीतीश कुमार ने बिहार में एनआरसी ना लागू करने का एलान किया, लेकिन डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बिहार में एनपीआर का काम शुरू करने के एलान के बाद नागरिकता का मुद्दे को फिर गर्म कर दिया।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZXJkh5

कोई टिप्पणी नहीं