जिओ और एयरटेल को तगड़ी टक्कर, BSNL की इस सर्विस के जबरदस्त दीवाने हुए लोग

इस समय भारतीय टेलिकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नई-नई सर्विस ला रही हैं। इन्हीं में से एक है वॉइस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) कॉलिंग सर्विस। यूजर्स के बीच इस सर्विस का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल दिसंबर में एयरटेल ने सबसे पहले अपनी वाई-फाई कॉलिंग की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद Reliance Jio ने भी अपने यूजर्स के लिए इस सर्विस को जारी करना शुरू कर दिया है। वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग सर्विस की खासियत है कि इससे यूजर नेटवर्क न होने की स्थिती में भी कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही यह यूजर्स के इनडोर कॉलिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनता है।इसी के साथ सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी यूजर्स को इसी तरह की एक सर्विस दे रही रही है। BSNL Wings नाम की इस सर्विस से यूजर VoWiFi की तरह ही इंटरनेट से कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि, बीएसएनएल विंग्स और मार्केट में मौजूद दूसरी VoWiFi सर्विस में कुछ फर्क है जो इस प्रकार है—बीएसएनएल विंग्स सर्विसआपको बता दें कि BSNL विंग्स और वॉइस ओवर वाई-फाई में एक ही टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जाती है। इस वजह है कि इन दोनों सर्विस से यूजर्स इंटरनेट के जरिए कॉलिंग कर सकते हैं। इंटरनेट नेटवर्क से की जाने वाली कॉलिंग को VoIP कहा जाता है। हालांकि इसमें फर्क तब आता है जब डिवाइस के जरिए कॉलिंग की जाती है। बीएसएनएल विंग्स सर्विस के जरिए कॉलिंग के लिए यूजर्स को BSNL Wings एप की जरूरत पड़ती है। यह एप मोबाइल, लैपटॉप, पीसी और टैबलेट पर में इंस्टॉल करना होता है। इसकी की मदद से यूजर डिवाइस में मौजूद एड्रेस बुक को ऐक्सेस कर कॉन्टैक्ट्स को वाई-फाई नेटवर्क के जरिए कॉल कर सकते हैं।BSNL विंग्स और VoWiFi में फर्कBSNL विंग्स और VoWiFi कॉलिंग में सबसे बड़ा फर्क है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का। बीएसएनएल विंग्स सर्विस को यूज करने के लिए सब्सक्राइबर्स को 1,099 रुपये का वार्षिक किराया देना होता है। यह रकम प्रीपेड होती है और इसके बाद ही यूजर्स को बीएसएनएल विंग्स एप का लॉगइन डीटेल मिलता है। इसे वे इंटरनेट कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, रिलायंस जियो और एयरटेल की वॉइस ओवर वाई-फाई कॉलिंग सर्विस ऑपरेटर्स द्वारा ही सपोर्ट की जाती है।BSNL विंग्स की कीमतBSNL विंग्स की कॉलिंग सर्विस लेने के लिए आपको को 1,099 रुपये का वार्षिक रेंटल पेमेंट करना होता है। अगर आप विंग्स के जरिए इंटरनैशनल कॉलिंग भी करना चाहते हैं तो उन्हें अलग से 2000 रुपये जमा कराने होंगे। कंपनी इसमें सब्सक्राइबर्स को हर महीने 1800 फ्री मिनट भी देती है। फ्री मिनट्स के खत्म होने के बाद आपको हर कॉल के लिए प्रति मिनट 30 पैसे देने होंगे। बीएसएनएल विंग्स की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें यूजर्स को दुनियाभर के लिए फ्री रोमिंग सर्विस ऑफर की जा रही है। इसके साथ ही कंपनी इंटरनैशनल कॉलिंग 1.2 रुपये प्रति मिनट की दर से ऑफर कर रही अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QKgz4t
कोई टिप्पणी नहीं