खुशखबरी! अब जमकर खरीदें पेट्रोल-डीजल, नए साल में पहली बार इतनी कम हुई कीमतें

पेट्रोल-डीजल खरीदने वालों के लिए नए साल में पहली बार बड़ी खुशखबरी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आ रही कमी का असर अब भारत में भी दिखाई पड़ रहा है। शनिवार तक तो पेट्रोल-डीजल के दाम चढ़ रहे थे, लेकिन आज रविवार को इनकी कीमतों में गिरावट आई है। आज पेट्रोल करीब 11 पैसे और डीजल 6 पैसे सस्ता हुआ है। 8 जनवरी को कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था और उससे पहले भी लगातार छह दिनों तक पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ था। इस तरह से जनवरी महीने में आज पहली बार पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट देखने को मिली है, क्योंकि 1 जनवरी को भी भाव में बदलाव नहीं आया था। 31 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 75.14 रुपये प्रति लीटर था। 31 दिसंबर को डीजल का रेट 67.96 रुपये प्रति लीटर था। जनवरी महीने में पेट्रोल 1.21 रुपया महंगा हो चुका था, लेकिन आज की गिरावट से थोड़ी राहत मिली है। आइए देखें कि आपके शहर मे ंआज क्या है पेट्रोल और डीजल का भाव। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 75.90 रुपये और डीजल 69.11 रुपये प्रति लीटर है। तमाम शहरों में पेट्रोल के दाम में करीब 11 पैसे और डीजल के भाव में 5 पैसे की कमी दर्ज की गई है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NhuXPO
कोई टिप्पणी नहीं