रणजी ट्रॉफी : मैच हुआ ड्रॉ, इन खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका

गुवाहाटी में खेला गया रणजी ट्रॉफी मुकाबला ड्रॉ रहा। दरअसल छत्तीसगढ़ कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया ने दूसरी पारी में 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर मैच ड्रॉ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहली पारी में बढ़त के आधार पर असम को 3 और छत्तीसगढ़ को 1 अंक से संतोष करना पड़ा। मैच के चौथे और आखिरी दिन का खेल समाप्त होने तक छत्तीसगढ़ ने दूसरी पारी में 74 ओवर में 5 विकेट खोकर 252 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर असम ने 146 रनों की बढ़त बनाई थी।मैच के चौथे और अंतिम दिन पहली पारी में पिछड़ने के बाद छत्तीसगढ़ ने दूसरी पारी में 25 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। 16 रन बनाकर नाबाद रहे अवनीश सिंह कुछ खास नहीं कर सके और 29 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दो रन पर नाबाद रहे सुमित रूईकर ने शानदार बल्लेबाजी की। सुमित ने 181 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया (102 रन, 144 गेंद, 14 चौके, दो छक्के) की नाबाद शतक जड़ा। असम की ओर से गेंदबाजी में रियान पराग ने तीन विकेट लिए। अरूप दास और मुख्तार हुसैन के नाम एक-एक सफलता रही। दोनों टीम के स्कोरछत्तीसगढ़ पहली पारी : 318 रनअसम पहली पारी : 464/9 घोषितअसम की पहली पारी में बढ़त : 146 रनछत्तीसगढ़ दूसरी पारी : 252/5
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36UaaJZ
कोई टिप्पणी नहीं