Breaking News

सावधान! इस बार जनवरी में होगी जुलाई जैसी बारिश, 16 तारीख से अचानक ऐसे बदलेगा मौसम


इस बार जनवरी के माह में बारिश का रिकॉर्ड टूटने जा रहा है जिसके लिए 16 तारीख से मौसम अनाचक से कवरट लेगा। मौसत विशेषज्ञों के मुताबिक इस जनवरी में पूरे माह बारिश और बादलों की आवाजाही रहेगी। एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से जनवरी के बाकी बचे पंद्रह दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। आज रात से फिर एक बार हल्की बारिश होगी और गुरुवार को वह तेज बौछारों में बदल जाएगी।मौसम विभाग के अनुसार, इसकी वजह से दिन के समय भी लोगों को सर्दी का अहसास होगा। इस पूरे हफ्ते तापमान 18 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा। 16 जनवरी को दिन का तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है। सोमवार रात कई इलाकों में बारिश हुई। मंगलवार को भी राजधानी में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में अभी तक सफदरजंग में 17.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 87 फीसदी ज्यादा है। वहीं पालम में 16.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 113 प्रतिशत अधिक है। अभी जनवरी में बारिश के कुछ दौर और बाकी हैं। बुधवार रात से हल्की बारिश शुरू होगी। गुरुवार को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को सुबह मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FRCUa8

कोई टिप्पणी नहीं