जल्दी से फुल करवा लें गाड़ी की टंकी, इतना सस्ता हो चुका है पेट्रोल-डीजल, जानिए ताजा भाव

इस समय जल्दी से गाड़ी की टंकी फुल करवाने में फायदा है क्योंकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आ चुकी है। तेल कंपनियों ने आज यानी गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर दी है। आज तेल कल से सस्ता मिल रहा है।दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 15 पैसे कम हुई है। चेन्नई में इसमें 9 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई है, जिसके बाद इन महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.55, 78.14, 81.14 और 78.56 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात की जाए तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल 14 पैसे कम हुआ है, मुंबई में 15 पैसे और चेन्नई में 9 पैसे हुआ। इसके बाद डीजल की कीमत क्रमश: 68.92, 71.29, 72.27 और 72.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है। रोज 6 बजे बदलती है कीमतआपको बता दें कि रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।ऐसे तय होती हैं कीमतेंविदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। इसके बाद उसमें 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए टैक्स के साथ ही डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोगों का कमिशन होता है। इसके बाद फाइनल कीमत पर आपको तेल बेचा जाता है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NL1Rsr
कोई टिप्पणी नहीं