Breaking News

गुवाहाटी खेलो इंडिया में खिलाड़ियों की धूम, जानिए कौनसा राज्य मार रहा बाजी


असम के गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों की धूम मची हुई है। इसी दौरान असम के खिलाड़ियों ने इन खेलों के छठे दिन बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्वर्ण पदकों की संख्या छह पहुंचा दी जबकि तालिका में महाराष्ट्र शीर्ष पर बना हुआ है। बुधवार को 17 स्वर्ण पदक दांव पर थे।महाराष्ट्र और हरियाणा ने दो-दो स्वर्ण मेडल जीत कर शीर्ष दो स्थानों पर अपना कब्जा बरकरार रखा। महाराष्ट्र 28 स्वर्ण और 110 पदकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि हरियाणा 23 स्वर्ण सहित 73 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है ।उत्तर प्रदेश लड़कों के अंडर-17 वॉलीबाल में स्वर्ण पदक हासिल कर तालिका में तीसरे स्थान पर आ गया जिससे दिल्ली चौथे स्थान पर खिसक गया। दोनों के नाम एक समान 17 स्वर्ण सहित 48 पदक है लेकिन रजत पदक के मामले में उत्तर प्रदेश आगे है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35ZB3dW

कोई टिप्पणी नहीं