Breaking News

कार्यक्रम के एक दिन पहले हुआ हादसा, प्रैक्टिस के दौरान गले में घुसा तीर, दिल्ली में भर्ती


असम के गुवाहाटी में खेलो इंडिया गेम्स का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले ही असम की 12 साल की तीरंदाज शिवांगिनी गोहेन घायल हो गई हैं। बता दें कि शिवांगिनी उस समय घायल हो गईं, जब ट्रेनिंग के दौरान उनकी गर्दन में तीर लग गया। गुवाहाटी में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स से एक दिन पहले ही उनके साथ ये यह हादसा हुआ।सूत्रों के मुताबिक, शिवांगिनी डिब्रूगढ़ के छबुआ में प्रैक्टिस कर रही थीं। डॉक्टर वी अग्रवाल ने कहा बताया है कि तीर शिवांगिनी की गर्दन में घुस गया था। जख्म काफी गहरा है इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।ज्ञात हो कि शिवांगिनी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ट्रेनी हैं लेकिन वह खेलो इंडिया गेम्स का हिस्सा नहीं हैं। साई के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें एयरलिफ्ट कर राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया। साई उनके इलाज का खर्च उठाएगा जिसमें हवाई यात्रा भी शामिल है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T8QFcl

कोई टिप्पणी नहीं