Breaking News

रिलायंस जिओ ने किया सबसे बड़ा धमाका! मात्र 10 रुपये में दे रही 1 GB डेटा


Reliance Jio ने सबसे बड़ा धमाका करते हुए एक जबरदस्त प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत मात्र 10 रूपए खर्च करने पर 1 GB डेटा ​दे रही है। जिओ का यह प्लान कम पैसे में ज्यादा डेटा देने के लिए लाया गया है। कई बार Jio अपने यूजर्स को ऑफर के तहत फ्री डेटा भी देती है। गौरतलब है कि अब जियो ने अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगताा है। इसके लिए ग्राहकों को टॉप-अप रिचार्ज की जरूरत पड़ती है। ऐसे ग्राहकों को जियो 10 रुपये का टॉप-अप खर्च करने पर 1 GB फ्री डेटा दे रही है। रिलायंस जियो के अनलिमिटेड प्लान्स में ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए सीमित आईयूसी मिनट मिलते हैं। ये आईयूसी मिनट प्रीपेड पैक की कीमत के आधार पर अलग-अलग हैं। आईयूसी मिनट खत्म होने के बाद आपको टॉप-अप रिचार्ज कराना पड़ेगा, जिसमें मिलने वाले बैलेंस से आप अन्य नेटवर्क पर कॉल कर पाएंगे।जियो का सबसे सस्ता टॉप-अप पैक 10 रुपये का है। 10 रुपये के रिचार्ज से आप अन्य नेटवर्क पर 124 मिनट तक की कॉल कर सकते हैं। जियो ऐसे ग्राहकों को हर 10 रुपये के टॉप-अप को खर्च करने पर 1 जीबी कॉम्प्लिमेंट्री डेटा दे रहा है। इसका मतलब आप अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए जितनी बार 10 रुपये की टॉप-अप वैल्यू को खर्च करेंगे, आपको उतनी बार 1 जीबी फ्री डेटा मिलेगा। रिलायंस जियो के पास अन्य नेटवर्क पर कॉलिग की सर्विस देने वाले टॉक टाइम 6 टॉप-अप वाउचर हैं। इनमें सबसे कम कीमत का वाउचर 10 रुपये का है। इसके अलावा जिओ 20, 50, 100, 500 और 1000 रुपये के टॉप-अप वाउचर दे रही है। इनमें क्रमश: 124, 249, 656, 1,362, 7,012 और 14,074 मिनट अन्य नेटवर्क पर कॉल करने की सुविधा मिलती है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R0cqZn

कोई टिप्पणी नहीं