अब खूब खरीदें पेट्रोल-डीजल, इतना सस्ता हो चुका है तेल, जानिए ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि इनकी कीमतों में भारी कमी आ चुकी है। आज यानी सोमवार के दिन लोगों को तेल की कीमतों को लेकर राहत मिली है। तेल कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक आज पेट्रोल में 11 और डीजल में 6 पैसे की कटौती हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 11 पैसे कम होने के साथ ही 75.90 प्रति लीटर हो गई है। जबकि, डीजल की कीमत 6 पैसे की कटौती के साथ 69.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है।लगातार तीन दिनों तक बढ़ने के बाद रविवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 10-12 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी। जबकि देश के सभी बड़े शहरों में डीजल 6-7 पैसे प्रति लीटर कम रहा। अन्य शहरों की बात की जाए तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.90 प्रति लीटर, मुंबई में 81.49 लीटर, कोलकाता में 78.48 लीटर और चेन्नई में 78.86 रुपये लीटर पहुंच गई है।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर ये कीमत बताई गई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद क्रूड तेल की गिरावट के बाद कीमतों में कमी आई है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2snX8oY
कोई टिप्पणी नहीं