Breaking News

अब मात्र 995 रूपए में करें हवाई जहाज का सफर, ये कंपनी दे रही शानदार ऑफर, यहां से करें टिकट बुकिंग


अब आप मात्र 995 रूपए में हवाई जहाज में सफर करने का सपना पूरा कर सकते हैं। क्योंकि एक कंपनी ये शानदार ऑफर दे रही है। यह कंपनी कोई और नहीं बल्कि एयर विस्तारा है जो अपनी 5वीं सालगिरह पर खास ऑफर लेकर आई है। इसके तहत आप मात्र 995 रुपए की शुरुआती कीमत पर टिकिट बुक करा कर हवाई जहाज में सफर कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने यानी टिकट बुक कराने का मौका 10 जनवरी को आधी रात तक है। इस बारे में विस्तारा की तरफ से कहा गया है कि कंपनी अपने शानदार 5 वर्षों को सेलिब्रेट करने के लिए 48 घंटे की खास सेल ऑफर लायी है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर उड़ान भरने के लिए सभी तीनों क्लासों के लिए सस्ते टिकट दिए जा रहे है। इस सेल में सबसे सस्ता टिकट सिर्फ 995 रुपये का है। ऑफर के तहत टिकट खरीदने वालों को 25 जनवरी से 30 सितंबर 2020 के बीच यात्रा करनी होगी।इस ऑफर के तहत इकोनॉमी क्लास के लिए 995 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के 1,995 रुपए लिए और बिजनेस क्लास के लिए 5,555 रुपए से किराया शुरू है। जबकि, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए इकोनॉमी क्लास के लिए 14,555 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के 19,995 रुपए लिए और बिजनेस क्लास के लिए 35,555 रुपए से शुरू है। इनमें सभी तरह के टैक्स और चार्ज भी शामिल हैं।ऑफर के तहत, मुंबई-दिल्ली फ्लाइट टिकट 2,955 रुपए, मुंबई-गोवा टिकट 1995 रुपए, दिल्ली-बेंगलुरु टिकट 3355 रुपए और मुंबई-बेंगलुरु टिकट 2,055 रुपए से शुरू है। विस्तारा के अंतरराष्ट्रीय रूटों दिल्ली और बैंकॉक के बीच रिटर्न फ्लाइट टिकट 14,995 रुपए, दिल्ली-सिंगापुर 20,495 रुपए, मुंबई-कोलंबो 14,555 रुपए और मुंबई-दुबई 18,555 रुपए और मुंबई-सिंगापुर 21,995 रुपए से शुरू है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2t6lHqD

कोई टिप्पणी नहीं